अशोकनगर शहर के विवेकानंद स्कूल से पास बाइक फिसलने से एक बाइक चालक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शंकर कालोनी निवासी बृजकिशोर पुत्र मिश्री लाल नट उम्र 27 वर्ष शुक्रवार को रात 8 बजे बाजार से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान विवेकानंद स्कूल के पास बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया। युवक को राहगीरों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।