पटना ग्रामीण: अन्ने मार्ग प्रांगण में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 383 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अन्ने मार्ग प्रांगण में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस को सुदृढ़ करने हेतु थानों एवं इकाइयों के लिए 383 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता एवं दक्षता में और बढ़ोतरी मिलेगी। साथ ही साथ विधि व्यवस्था के संधारण में सहूलियत होगी।