पटना ग्रामीण: पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को सील करने के विरोध में किया प्रदर्शन
राजधानी पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने अपने नेताओं के साथ कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को सील करने के विरोध में जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। इस दौरान कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने मोदी सरकार के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि जम्हूरियत के लिए बीजेपी सरकार अच्छी नहीं है।