पटना ग्रामीण: इनकम टैक्स गोलंबर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खाते को सील करने के विरोध में किया प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को सील करने के विरोध में बिहार कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को इनकम टैक्स गोलंबर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। वहीं, इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता विनोद शर्मा ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।