पटना ग्रामीण: अटल पथ पर डीएसपी और थाने की गाड़ी के बीच टक्कर,डीएसपी और उनके बॉडीगार्ड घायल
अटल पथ पर रॉन्ग साइड से आ रही थाने की गाड़ी से DSP की गाड़ी टकरा गई। हादसे में डीएसपी राजकिशोर बैठा को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, उनके बॉडीगार्ड रवि रंजन का हाथ टूट गया है। डीएसपी राजकिशोर बैठा घर से दफ्तर के लिए अपनी स्कॉर्पियो से निकले थे। इस दौरान अटल पथ पर पुनाइचक से सटे रॉन्ग साइड से आ रही पुलिस थाने की गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी।