बैकुंठपुर: फुटानीगंज सदौवा गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 54 लीटर विदेशी शराब व 72 लीटर बीयर बरामद की
गोपालगंज जिले की सिधवलिया थाना क्षेत्र के फुटानीगंज सदौवा गांव से महम्मदपुर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 54 लीटर विदेशी शराब और 72 लीटर बीयर बरामद किया है। साथी महम्मदपुर उत्पाद विभाग की टीम में एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे दी है।