Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
image
image

श्योपुर के वार्ड 13 में मलेरिया नियंत्रण अभियान आयोजित ----- #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल के निर्देशन में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज श्योपुर अर्बन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में एमआई श्री मानसिंह पारस द्वारा विशेष मलेरिया नियंत्रण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान उषा कार्यकर्ताओं के साथ समुदाय एवं घर-घर भ्रमण कर फीवर सर्वे एवं लार्वा सर्वे किया गया, साथ ही घरों में स्थित पानी की टंकियों, कूलरों तथा जलभराव वाले गड्ढों में लार्वानाशी दवा का छिड़काव एवं दवा डालने की कार्यवाही की गई, जिससे मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके। भ्रमण के दौरान बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की मलेरिया किट से जांच की गई तथा समुदाय को मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। नागरिकों को अपने घरों एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कहीं भी पानी जमा न होने देने, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआँ करने तथा सोते समय नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर मलेरिया रोग के लक्षण, जांच एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि “कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है”, इसलिए बुखार आने पर तत्काल रक्त जांच कराना आवश्यक है। साथ ही मच्छरों के काटने से बचाव हेतु पूरे आस्तीन के कपड़े पहनने की भी सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि मलेरिया उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी प्रकार के बुखार को नजरअंदाज न करते हुए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं उपचार अवश्य कराएं। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

2 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

MORE NEWS

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान 
हीरापुर, झरेर में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा चलाये जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान अंतर्गत आज आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम हीरापुर एवं झरेर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। 

स्वयं सेवी संस्था जय मारूती नशा मुक्ति केन्द्र श्योपुर के विशेषज्ञ श्री अनिल कुमार, श्री जाकिर खान, श्री इरफान खान, श्री यास्मीन एवं श्री प्रवीन प्रजापति द्वारा उक्त ग्रामों में नशामुक्ति के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा नशामुक्त श्योपुर-नशामुक्त भारत का संकल्प लिया गया तथा नशा नही करने के साथ ही नशामुक्ति अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्वता व्यक्त की गई। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान हीरापुर, झरेर में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा चलाये जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान अंतर्गत आज आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम हीरापुर एवं झरेर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। स्वयं सेवी संस्था जय मारूती नशा मुक्ति केन्द्र श्योपुर के विशेषज्ञ श्री अनिल कुमार, श्री जाकिर खान, श्री इरफान खान, श्री यास्मीन एवं श्री प्रवीन प्रजापति द्वारा उक्त ग्रामों में नशामुक्ति के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा नशामुक्त श्योपुर-नशामुक्त भारत का संकल्प लिया गया तथा नशा नही करने के साथ ही नशामुक्ति अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्वता व्यक्त की गई। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन  
 ----
गुरू पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व मनाये जाने के क्रम में सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में आज स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

 प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल ने बताया कि सांदीपनि गुरू पर्व के पूर्व तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देशो के क्रम में आज विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इसके साथ ही विद्यालय में स्वच्छता आधारित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया

। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 28 जुलाई को विद्यालय में गुरू शिष्य प्रेरणा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें छात्र छात्राओं के जीवन में गुरू के महत्व, अनुशासन, संस्कार एवं सफलता के मूल्यों के प्रति प्रेरित किया जायेगा। इसी के साथ 29 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।  
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन ---- गुरू पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व मनाये जाने के क्रम में सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में आज स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल ने बताया कि सांदीपनि गुरू पर्व के पूर्व तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देशो के क्रम में आज विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इसके साथ ही विद्यालय में स्वच्छता आधारित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 28 जुलाई को विद्यालय में गुरू शिष्य प्रेरणा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें छात्र छात्राओं के जीवन में गुरू के महत्व, अनुशासन, संस्कार एवं सफलता के मूल्यों के प्रति प्रेरित किया जायेगा। इसी के साथ 29 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही  
 ----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल के पीछे स्थित एक हेक्टयर भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। तहसीलदार श्योपुर श्री दीपेश धाकड के नेतृत्व में पुलिस बल एवं नगरपालिका अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया गया है। 

कस्बा श्योपुर की भूमि सर्वे क्रमांक 1722/1 एवं 1722/2 रकबा 1.045 हेक्टयर भूमि जो पूर्व में न्यायिक कर्मचारियों के शासकीय आवास निर्माण हेतु आवंटित थी, उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही की गई है। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही ---- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल के पीछे स्थित एक हेक्टयर भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। तहसीलदार श्योपुर श्री दीपेश धाकड के नेतृत्व में पुलिस बल एवं नगरपालिका अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया गया है। कस्बा श्योपुर की भूमि सर्वे क्रमांक 1722/1 एवं 1722/2 रकबा 1.045 हेक्टयर भूमि जो पूर्व में न्यायिक कर्मचारियों के शासकीय आवास निर्माण हेतु आवंटित थी, उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही की गई है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026