स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन
----
गुरू पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व मनाये जाने के क्रम में सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में आज स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल ने बताया कि सांदीपनि गुरू पर्व के पूर्व तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देशो के क्रम में आज विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इसके साथ ही विद्यालय में स्वच्छता आधारित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया
। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 28 जुलाई को विद्यालय में गुरू शिष्य प्रेरणा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें छात्र छात्राओं के जीवन में गुरू के महत्व, अनुशासन, संस्कार एवं सफलता के मूल्यों के प्रति प्रेरित किया जायेगा। इसी के साथ 29 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur