सुजानगढ़: बाघसरा आथूना में युवक फंदे पर लटका मिला, हत्या की आशंका जताई जा रही है
सुजानगढ़। ग्राम बाघसरा आथूना में रविवार को युवक रामकुमार नायक संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।