डिंडौरी: मेंहदवानी में अवैध रेत परिवहन और यातायात बाधित करने पर शहपुरा एसडीएम ने तीन वाहन जब्त किए
मेंहदवानी में शहपुरा एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा अवैध रेत परिवहन करते हुए रेत से भरी ट्राली एवं यातायात बाधित करने पर एक बस और एक तूफान वाहन को लेकर कार्यवाही करते हुए तीन वाहन जब्त कर थाना मेंहदवानी के सुपुर्द किया। जिला जनसंपर्क विभाग ने रविवार देर रात 11:00 जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर कार्यवाही जारी रहेगी ।