लवकुशनगर: केशरीपुरा में ट्रैक्टर से तोड़ी खेत की तार जाली और एंगल, दो पक्षों में विवाद का वीडियो वायरल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Nov 26, 2026
चंदला थाना क्षेत्र की बछौन चौकी अंतर्गत केशरीपुरा गांव में खेत में लगी तार जाली और एंगल को जबरन तोड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई जाली और एंगल को तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। अब इस घटना का वीडियो गुरुवार की सुबह 10 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।