हुज़ूर: भोपाल के नेहरू नगर में रहने वाले बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस
Huzur, Bhopal | Feb 12, 2024 भोपाल के नेहरू नगर में रहने वाले बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बता दें कि सुसाइड से पहले छात्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीट किया था। फिलहाल पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।