सोनपुर: मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन 75 परीक्षार्थी हुए अनुपस्थित, सोनपुर के 6 परीक्षा केंद्रों पर 5934 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
Sonepur, Saran | Feb 18, 2024 सोनपुर में 6 महिला परीक्षा केंद्रों में तीसरे दिन संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। SDO कुमार निशांत विवेक ने शनिवार को बताया कि मैट्रिक परीक्षा के 6 केंद्रों में कुल 6009 महिला परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन 5934 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 75 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।