मखदुमपुर: मखदुमपुर प्रखंड की तीन पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया
मंगलवार के दिन 12 बजे राज सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर मखदुमपुर प्रखंड के तीन पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड के पुनहदा पंचायत के नौगढ़ गांव में आयोजित सहयोग शिविर में शिविर के अध्यक्ष सह एडीएम विनय कुमार सिंह सीओ रंजीत उपाध्याय पंचायत के मुखिया निभा कुमारी समेत कई मौजूद रहे।