देवास नगर: जिला पंचायत में बैठक: 15वें वित्त के अंतर्गत 67 निर्माण कार्यों की स्वीकृतियां जारी
जिला स्तरीय 15वें वित्त अंतर्गत 67 निर्माण कार्यों की स्वीकृतियां जारी की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा की अध्यक्षता में 15वें वित्त अंतर्गत जिला पंचायत सामान्य सभा द्वारा वर्ष 25-26 की अनुमोदित की समीक्षा जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित हुई।