कानपुर: सचेंडी में दही मार बनाते समय हुआ विस्फोट, अधेड़ के हाथ का पंजा उड़ा, उर्सला अस्पताल में भर्ती
सचेंडी में शनिवार शाम 7 बजे दइमार बनाते समय विस्फोट हो गया। इस दौरान एक अधेड़ के हाथ का पंजा उड़ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए। अधेड़ उम्र के अकील लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े कराह रहे थे। परिजनों ने रविवार 10 बजे बताया कि,उर्सुला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।