गोरखपुर: होली पर गोरखपुर से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत, अधिकारी बोले- जल्द जारी होगा नई ट्रेन का डेट
होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।इसी क्रम में भारतीय रेल द्वारा सियालदह-गोरखपुर तथा आसनसोल-गोरखपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा,जिससे पूर्वांचल और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।और यात्री आसानी से अपने गन्तव्य पहुंच सकेंगे।