निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा-उदयपुर मार्ग पर बढ़ी रोडवेज बसें, लेकिन कंडम बसों की हालत से यात्री परेशान
बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा-उदयपुर मार्ग पर रोडवेज प्रशासन की ओर से आधा दर्जन से ज्यादा सरकारी बसें चलाए जाने की पहल की गई है। लंबे समय बाद इस रूट पर सरकारी बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। लेकिन यात्रियों का कहना है कि कई बसों में गंदगी और कचरा नजर आता है, जबकि बसों की हालत भी खराब है। ऐसे में सवाल है क