सहसवान: थाना सहसवान पुलिस ने चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सहसवान थाना पुलिस ने अनावरण करते हुये आज दिनांक 27.05.2026 को अभियुक्त 1. मुनेन्द्र पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम गवरा फिरोजपुर थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ 2. मुन्ना पुत्र मकशूद नि0 ग्राम चदोई थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ को चोरी किये हुये माल 03 जोडी पायल सफेद धातु ,06 सिक्के सफेद धातु के ,02 हथफूल सफेद धातु व दो हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।