हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम सामने आ गए हैं। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय आर्यन बेलवाल ने 1723 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। एनएसयूआई के मेहुल शाह को 1257 और एबीवीपी के धीरज बिष्ट को 988 वोट मिले, जबकि आर्यन बेलवाल ने 466 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर पूरन सिंह मेवाड़ी ने 1411 वोटों के साथ विजयी रहे, जबकि छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दीपा रैकुनी ने 1970 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। सचिव पद पर सार्थक रस्तोगी 2066 वोट के साथ विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अक्षिता आर्या ने 1857 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर यतिन पाण्डे 1990 वोट के साथ विजयी रहे। वहीं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के रूप में कोमल आर्या, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के रूप में आयुष माहेश्वरी और कला संकाय प्रतिनिधि के रूप में अदिति पाठक विजयी घोषित किए गए। इन परिणामों के साथ एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ की नई टीम की तस्वीर साफ हो गई है।
#Haldwani #MBPGCollege #MBPG #StudentUnionElection #StudentElection #CollegeElection #MBPGElection #ElectionResult #StudentElectionResult #Election2026 #AryanBelwal #MehulShah #DheerajBisht #SarthakRastogi #DikshaRaikuni #AkshitaArya #StudentPolitics #CampusPolitics #ElectionCounting #VoteCounting #ElectionResult2026 #HaldwaniNews #NainitalNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews