हज़ारीबाग: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सदर प्रखंड के बूथों का दौरा कर मतदान कार्यों का किया निरीक्षण
विधानसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत आज हजारीबाग के 20 बरकट्ठा, 21 बरही एवं 25 हजारीबाग के तीन विधानसभा के 1356 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान चल रहा हैं।मतदान केंद्रों में चल रहे वोट का निरीक्षण करने जिला निर्वाचन पदाधिकारी नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने सदर प्रखंड एवं इचाक के कुछ बूथों पर चल रहे मतदान कार्य का निरीक्षण किया |