हज़ारीबाग: हजारीबाग, बरही, बरकट्ठा में आज मतदान, सुरक्षा के लिए 40 से अधिक कंपनियां तैनात
झारखंड विधानसभा चुनाव का पहले चरण में हजारीबाग सदर, बरही एवं बरकड्डा के क्षेत्र में बुधवार सुबह 7 बजे मतदान आरंभ हो हो गया है। और 5 बजे तक चलेगा। मतदान की प्रक्रिया दस घंटे चलेगी। हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले 440297 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिए सदर क्षेत्र में कुल 486 केन्द्र बनाए गए हैं,