हज़ारीबाग: जिला निर्वाचन पदाधिकारी नैंसी सहाय ने बूथ नम्बर 189 मतदान केंद्र जिला मत्स्य कार्यालय हज़ारीबाग में किया मतदान
हज़ारीबाग़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने बूथ नम्बर 189, मतदान केंद्र जिला मत्स्य कार्यालय, हज़ारीबाग में जाकर मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करना, लोकतंत्र में अपनी सीधी भागीदारी का प्रमाण है।