कानपुर: ब्राम्हण हूं,मुझे छोड़ दो ! कहकर अपनी जान की भीख मांगते और मार खा रहे युवक का वीडियो वायरल,पुलिस जांच में जुटी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनलाल नगर चौकी इलाके का है। वायरल वीडियो में एक शख्स को कुछ लोग बुरी तरह से पीटते हुए और जाति सूचक गाली देते हुए नजर आ रहे हैं। गोविंद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक वीडियो का कोई प्रमाण नहीं मिला है,जांच जारी है।