कानपुर: कानपुर के चर्चित कुशाग्र अपहरण हत्याकांड की मुख्य आरोपी ट्यूशन टीचर की कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
कानपुर के चर्चित कुशाग्र अपहरण-हत्याकांड में कोर्ट ने मुख्य आरोपी ट्यूशन टीचर रचिता वत्स की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जमानत याचिका खारिज करने के लिए रायपुरवा थाना प्रभारी ने कोर्ट में एक प्रार्थना-पत्र दिया था। पुलिस का दावा था कि अगर रचिता वत्स को जमानत मिली तो वह जमानत की शर्तों को उल्लंघन और केस को प्रभावित कर सकती है।