कानपुर: सीएसए कृषि विश्वविद्यालय में जापानी प्रतिनिधिमंडल का दौरा,विकसित तकनीको को करेंगे प्रदर्शित
सीएसए विश्वविद्यालय मंगलवार को कृषि, वन एवं मत्स्य मंत्रालय जापान के प्रतिनिधि मंडल ने दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने भी प्रतिभाग किया। जापानी प्रतिनिधि मंडल के साको नोडोका द्वारा बताया गया कि, विभिन्न जापानी कंपनियों द्वारा विकसित तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा और किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा।