कानपुर: बिठूर थाने की पुलिस नेअवैध देशी तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बिठूर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिठूर पुलिस ने अभियुक्त चांद बाबू उर्फ तार बाबू को एक अवैध देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टिकरा मंधना मार्ग भाटिया पहले से पहले खाली प्लाट से अभियुक्त को धर दबोचा। अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।