कानपुर: काकादेव पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
काकादेव थाने के पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन के तहत एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी की, उपनिरीक्षक राहुल शुक्ला के नेतृत्व में मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पांडू नगर स्थित कब्रिस्तान के पास से अभियुक्त जितेंद्र कपाटिया को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 17 पौवे अवैध देशी शराब बरामद हुई है।