तमकुही राज: गोड़ईता श्रीराम में रामकथा के दौरान मनाई गई रंगभरी एकादशी, श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को लगाया गुलाल
गोड़ईता श्रीराम में श्रीरूद्र महायज्ञ के दौरान चल रही रस्मकथा में आज अयोध्या से पधारी प्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी स्मिता दीदी ने सीताराम विवाह का सुंदर प्रसंग सुनाया। कथा के उपरांत साध्वी स्मिता दीदी ने श्रद्धालुओं को रंगभरी एकादशी की शुभकामनाएं दी और सभी श्रद्धालुओं के साथ होली खेली।