संतकबीरनगर में एडीएम व जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश ने प्रेस वार्ता में बताया कि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल होगी। 7 से 21 मई 2026 तक स्व-गणना सुविधा रहेगी। 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण और 9 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना होगी। प्रक्रिया में मोबाइल ऐप, जीपीएस व जियो मैपिंग का उपयोग होगा।