ताइक्वांडो में अमृता ने जीता सिल्वर और गोल्ड, क्षेत्र का बढ़ाया मान
#भलुअनी। विकासखंड भलुअनी के सिंहपुर गांव के प्रधान/प्रशासक राजेश कुमार यादव की बेटी कु. अमृता यादव ने ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमृता ने राज्य ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता, लखनऊ में सिल्वर मेडल तथा ऑल इंडिया सीबीएसई बोर्ड प्रतियोगिता, वाराणसी में गोल्ड मेडल हासिल किया।
अमृता की इस उपलब्धि पर परिवार, क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अमृता की सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
Barhaj, Deoria | Aug 22, 2026