नवगछिया: तेतरी में युवक की गोली मारकर हत्या, एसपी-एसडीपीओ पहुंचे
नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी पंचायत के पकरा दौनिया टोला में गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने राहुल राय (पिता बरुण राय) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ अनिकेत अमर और एसपी वैभव शर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान में पुलिस जुटी है।