परिहार: परिहार प्रखंड में धूमधाम से निकला मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस, भक्तिमय माहौल में दी गई विदाई
परिहार प्रखंड में शारदीय नवरात्र के समापन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकले विसर्जन जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।