बक्सर: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय चैती छठ महापर्व, व्रती रखेंगे खरना व्रत; सुरक्षा के लिए गंगा में बैरिकेडिंग शुरू
Buxar, Buxar | Apr 1, 2025 लोक आस्था का चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का शुभारंभ मंगलवार को हो गया. पहले दिन नहाय-खाय के साथ सूर्य उपासना व्रत का अनुष्ठान किया गया. बुधवार को खरना के साथ व्रतियां 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू करेंगी. व्रत के तीसरे दिन व्रती गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगी तथा शुक्रवार को उगते भगवान सूर्य के अर्घ देने के साथ ही संपन्न होगा.