मुगलसराय: अलीनगर सरेसर में पड़ोसियों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला और बच्चों समेत परिवार से की गई मारपीट
अलीनगर सरेसर गांव में कचरा डालने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हिंसक हो गया। पीड़ित का रविवार सुबह 09 बजे को आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला अंजू देवी, उनकी दो बेटियों और बाद में पहुंचे पति विशाल गोंड के साथ मारपीट की। घटना में सभी को चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।