भरथना: भरथना और अछल्दा थाना क्षेत्र के बीच चैनल नंबर 276 के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार ट्रक में घुसी, दो की मौत, तीन घायल
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भरथना-अछल्दा थाना क्षेत्र के बीच चैनल नंबर 276 के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। झांसी से बरेली उर्स में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में जमाल (50) और शकीला (62) को चिकित्सकों ने मृत् घोषित किया, जबकि मासूम समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।