Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

श्री कैंची धाम स्थापना दिवस/मेला 2026 हेतु ट्रैफिक प्लान बाहरी राज्यों/जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु ट्रैफिक प्लानः- 1- देहरादून, हरिद्वार, NCR, दिल्ली, मुरादाबाद की ओर से वाया रामनगर/ कालाढूंगी से कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को नयागाँव तिराहे से नैनीताल तिराहा से लामाचौड़ से आर०टी०ओ० रोड तिराहा से पंचायतघर तिराहा से शीतल होटल से बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गौलापार काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा एवं रेलवे स्टेशन, काठगोदाम नगर निगम काठगोदाम में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के जरिए कैंची धाम को भेजा जायेगा। 2- रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को गन्ना सेन्टर एवं शीतल होटल से डायवर्ट कर बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गौलापार काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा एवं रेलवे स्टेशन/ नगर निगम काठगोदाम में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम को भेजा जायेगा। 3- बरेली रोड की ओर से आने वाले वाहनों को तीनपानी तिराहा से गौलापार काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा एवं रेलवे स्टेशन काठगोदाम / नगर निगम काठगोदाम में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम को भेजा जायेगा। 4- रोडवेज बस, रेलगाड़ी के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं को रोडवेज/रेलवे स्टेशन हल्द्वानी। काठगोदाम से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा। जनपद नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु ट्रैफिक प्लान- 1- रामनगर, कालाढूंगी की ओर से आने वाले कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को नयागाँव तिराहे से नैनीताल तिराहा से लामाचौड़ से आर०टी०ओ० रोड तिराहा से पंचायतघर तिराहा से शीतल होटल से बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गोलापार काठगोदाम नारीमन तिराहा से भीमताल की ओर भेजा जायेगा जिनको विकास भवन भीमताल में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम को भेजा जायेगा। 2- लालकुआँ की ओर से आने वाले वाहनों को बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गौलापार काठगोदाम नारीमन तिराहा से भीमताल की ओर भेजा जायेगा जिनको विकास भवन भीमताल में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम को भेजा जायेगा। 3- नैनीताल/ज्योलीकोट/धारी मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को सैन्टोरियम पार्किंग भवाली में पार्क कराकर शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जायेगा। जनपद अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, से आने वाले व्यक्तियों/ पर्यटकों हेतु ट्रैफिक प्लान- 1- अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, से आने वाले कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को खैरना पार्किंग में पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा। 2- हल्द्वानी की ओर से अल्मोड़ा, बागेश्वर की ओर जाने वाले वाहनों को भीमताल, खुटानी बैण्ड से नथुवाखान/ रामगढ होते हुए भेजा जायेगा। 3- इसी प्रकार अल्मोड़ा, बागेश्वर की ओर से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन इसी रूट का प्रयोग करेंगे। दिनांक 13-6-2026 से 16-6-2026 तक विस्तृत ट्रैफिक प्लान- भारी माल वाहनों हेतु ट्रैफिक प्लान- 1- भारी माल वाहन का आवागमन दिनांक 13-6-2026 को प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। 2- दिनांक 14-6-2026 की प्रातः 00.01 बजे से दिनांक 16-6-2026 की रात्रि 11.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। 3.राशन, फल, सब्जी व अन्य आवश्यक सेवा वाहन दिनांक 13-6-2026 की रात्रि 11.00 बजे से दिनांक 14-6-2026 की प्रातः 6.00 बजे तक आवागमन कर सकते है। दिनांक 14-6-2026 की प्रातः 6.00 बजे से दिनांक 16-6-2026 की रात्रि 11.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। 4- अल्मोड़ा, बागेश्वर से आवागमन करने वाले माल वाहन/भारी वाहन वाया रामनगर/ मोहान, रानीखेत, होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे व इसी रूट से वापस आयेंगे। 5- पिथौरागढ़, चम्पावत से आवागमन करने वाले वाहन वाया टनकपुर होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे व इसी रूट से वापस आयेंगे।

Haldwani, Nainital | Jun 11, 2026