रिम्स में जलजमाव पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सख्त, दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
रांची: रिम्स परिसर में बारिश के दौरान जलजमाव की तस्वीरें सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने रिम्स के निदेशक और अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी और कहा कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रिम्स प्रशासन ने मंत्री को बताया कि लगातार बारिश और मरम्मत कार्य के कारण कुछ समय के लिए जलजमाव हुआ था। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित संवेदक ने काम पेटी कॉन्ट्रैक्ट के जरिए कराया, जिससे कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हुई।
इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने भवन निर्माण विभाग को संबंधित संवेदक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और डी-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी काम में गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
मंत्री ने रिम्स प्रशासन को निर्माण और मरम्मत कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी, अभियंता या संवेदक की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, जलजमाव की सूचना मिलते ही प्रशासन ने करीब आधे घंटे में पानी की निकासी कर स्थिति सामान्य कर दी थी। इस दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं हुआ।
#RIMS #Ranchi #DrIrfanAnsari #Jharkhand #HealthMinister #HealthNews #RIMSHospital #BreakingNews #JharkhandNews #RanchiNews #Healthcare #ViralNews #TrendingNews #रिम्स #रांची #डॉ_इरफान_अंसारी #झारखंड #स्वास्थ्य_मंत्री #ब्रेकिंग_न्यूज #झारखंड_न्यूज #रांची_न्यूज #वायरल_न्यूज #लेटेस्ट_न्यूज