पीलीबंगा: पीलीबंगा के श्री केसरी देव दरबार में एक कार्यक्रम का आयोजन, भामाशाह बाबा चेतराम की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
श्री केसर देव दरबार में आज गुरुवार को गौ सेवा को समर्पित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भामाशाह बाबा चेतराम ने श्री गौ सेवा आश्रम समिति लखुवाली के अध्यक्ष सुभाष मांझू को 11 बोरी खल का सहयोग किया। इसी प्रकार भामाशाह चेतराम द्वारा गोवंश को हरा चारा खिलाने के लिए 24300 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई कार्यक्रम में अनेक लोग उपस्थित थे।