फरीदपुर: 12 साल तक पुलिस को चकमा देता रहा, आखिरकार इनामी बदमाश चढ़ा हत्थे
फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र निवासी अशोक उर्फ राम विलास के रूप में हुई है। उसके खिलाफ गैंगस्टर समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर हुलासनगरा चौराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया