डुमरी: दूरस्थ पीवीटीजी गांवों में पहुंचा प्रशासन: उपायुक्त ने लगाया सैचुरेशन शिविर, योजनाओं की जमीनी हकीकत जांची
Dumri, Gumla | Apr 22, 2026 डुमरी प्रखंड के दूरस्थ एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय PGTV गांव लिटीयाचूआ एवं गनीदारा में सैचुरेशन विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम पाँच बजे बताया गया कि शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों तक पहुंचाना, ग्रामीणों की समस्याओं का गांव स्तर पर समाधान करना तथा प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था।