अशोक नगर: बाइक फिसलने से युवक घायल जिला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के ईसागढ़ क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 3 बजे बाइक फिसलने से एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार राजकुमार अहिरवार (21) पुत्र रणवीर सिंह अहिरवार निवासी गनहारी अपनी बाइक से जा रहा था, तभी विजयपुरा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में राजकुमार घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया