अटरू: अटरू के पीएम श्री विद्यालय में तरणताल जैसी स्थितियां बनी, पानी की निकासी नहीं हो रही
Atru, Baran | Jul 5, 2025 राज्य सरकार जहां एक और ग्रामीण शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने के लिए नवोपचार कर रही है वहीं इसके विपरीत अटरू उपखण्ड मुख्यालय के राजकीय पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय का परिसर इन दिनों तरण ताल बना हुआ है सबसे हैरत की बात तो यह है कि इसी विद्यालय में सूबे के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी अध्यनरत रहे हैं। मगर सरकार की अनदेखी से हर वर्ष इस विद्यालय में पानी भरता है।