गाज़ियाबाद: श्यामपार्क एक्सटेंशन निवासी कारोबारी ने ₹1 करोड़ 70 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया, गंभीर आरोप लगाए
शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के श्यामपार्क एक्सटेंशन निवासी कारोबारी शंकर मित्तल ने मेसर्स क्रांति एसोसिएट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मैत्रेय तिवारी के खिलाफ 1.70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला वर्ष 2024 का है। एक वर्ष में भी रुपये न मिलने पर पीड़ित ने अब मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है।