गाज़ियाबाद: जिले में कांवड़ यात्रा की तैयारी हुई पूरी, डीएम दीपक मीणा ने दी जानकारी
गाजियाबाद में 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर गड्डों और जलभराव की समस्या को प्राथमिकता से लिया है। इसकी जानकारी डीएम ने साझा भी की है।