गाज़ियाबाद: लोनी इलाके में मसाला मंगवाने के बहाने नाबालिग के साथ कुकर्म की वारदात, आरोपी ने मासूम को दी धमकी
थाना लोनी क्षेत्र से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 13 वर्षीय नाबालिग बालक के साथ कुकर्म और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी ने वादी के नाबालिग बेटे के साथ मारपीट की, जबरन कुकर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।