गाज़ियाबाद: किसानों ने मोदीनगर तहसील कार्यालय पर किया प्रदर्शन, समस्या के समाधान के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
मोदीनगर में भारतीय किसान यूनियन भानू के किसानों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि खसरा खतौनी में नाम और अंश त्रुटि का संशोधन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। किसानों ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। नायब तहसीलदार ने किसानों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।