पूर्णिया में 'छात्रों की गूंज' मैराथन कार्यक्रम:10 हजार धावकों ने दिखाया दम; स्टेडियम पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई, अब लाइव विजुअल से चुने जाएंगे विजेता
पूर्णिया में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से 'छात्रों की गूंज' मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी स्टेडियम में समापन के दौरान भीड़ बेकाबू होने के कारण हंगामे की स्थिति बन गई। अव्यवस्था और सुरक्षा कारणों को देखते हुए मैराथन समिति को मौके पर ही परिणाम स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा।
आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि दौड़ के लाइव विजुअल और वीडियो रिकॉर्डिंग की गहन जांच की जाएगी। इसके बाद ही शीर्ष 25 विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी।
इस भव्य मैराथन में 10 हजार से अधिक युवाओं और छात्रों ने हिस्सा लिया। दौड़ में केवल पूर्णिया ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिलों कटिहार, अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा और सहरसा से भी बड़ी संख्या में धावक भाग लेने पहुंचे थे। सुबह से ही युवाओं का उत्साह चरम पर था।
Bihar, India | Aug 3, 2026