पूर्णिया पूर्व: देशी कट्टा से फायर करते हुए वीडियो बनाने वाले अभियुक्त को मधुबनी थाना ने किया गिरफ्तार
पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कट्टा से फायर करते हुए अपने मोबाईल से वीडियो बनाया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए मधुबनी थाना के द्वारा एक मोबाईल जिसमें फायर करने का वीडियो है, जप्त किया गया। एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मो0 हसन रजा, पिता मो0 मोबिन, सा0 रामपुर, थाना के0 नगर, जिला पूर्णिया निवासी है।