पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले की महिला को सऊदी पुलिस बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, ठगे ₹94,500
पूर्णिया जिले की अमौर थाना क्षेत्र की युवती को साइबर ठगों ने 3 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर 94,500 रुपए वसूल लिए।पीड़िता रुकमिणी कुमारी का भाई साऊदी अरब में रहता है.मामला 24 जुलाई का है उसी दिन पीड़िता ने साइबर थाने में लिखित शिकायत की थी। 1 अगस्त को दरभंगा, पटना और मुजफ्फरपुर से 3 की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को शाम के लगभग 4 बजे एसपी ने मामले की जानकारी दी।